
जिले के समीप रांगतोली गांव में भव्य राम लीला का मंचन। रामलीला कमेटी रांगतोली, महिला मंगलदल, ग्राम प्रधान संतोष गुसाई एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य शालिनी खत्री की अगुवाई में आयोजन 23 अक्टूबर 2025 से। रामलीला के प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर ग्राम प्रधान लासी, ग्राम प्रधान गोलिम, ग्राम प्रधान सेमडुंग्रा तथा ग्राम प्रधान राँगतोली मौजूद रहे।
इसी प्रकार द्वितीय दिवस की रामलीला का उद्घाटन उत्तराखण्ड क्रांति दल के तमाम सदस्यों द्वारा किया गया। जिले के समीप राँगतोली में पहली बार भव्य पंडाल led efect के साथ रामलीला का मंचन किया जा रहा है जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।


