
आज घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर कई बसों और कारों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 127 के पास हुआ। अत्यधिक घना कोहरा और कम विजिबिलिटी के कारण वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। टक्कर के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई, जिसके कारण 13 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।आग की वजह से शव इतने ज़्यादा जल गए कि उनकी पहचान करना लगभग असंभव हो गया, शवों के अवशेषों को 17 बैगों में भरकर मोर्चरी भेजा गया, जले हुए कंकाल और टुकड़ों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए DNA मिलान का सहारा लिया जा रहा है। इस हादसे में लगभग 60 से 100 के बीच यात्री घायल भी हुए हैं।



