
उत्तराखंड में जिस प्रकार स्वस्थ व्यवस्थाएं दिन प्रतिदिन लचर हो रही है, उसके खिलाफ अब जनता एक जुट नजर आ रही है, आज दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को कुमाऊं मंडल में स्थित अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया से देहरादून के लिए एक पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है जैसा कि कुछ सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो में दिख रहा है इस पदयात्रा में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है लगभग 1 महीने से भूख हड़ताल में बैठे कुछ स्थानीय लोगों की मांग है कि चौखुटिया में सरकारी अस्पताल का उच्चीकरण कर डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाय, इस मांग को लेकर आज कुछ स्थानीय निवासी पद यात्रा लेकर अस्थाई राजधानी देहरादून के लिए रवाना हो गए है। इस यात्रा में महिलाएं /पुरुष एवं बच्चों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी की है।


