
चौखुटिया, अल्मोड़ा (यूके साइबर न्यूज) : लगभग पचास दिन से जारी स्वास्थ्य आंदोलन उत्तराखंड के चौखुटिया (अल्मोड़ा) में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को पचास दिन से अधिक हो चुके हैं। इस आंदोलन को शुरू करने वाले हमारे सम्मानित पूर्व सैनिक श्री भुवन कठेत जी आज गहरे मानसिक तनाव में हैं। और उन्होंने एक अत्यंत दुखद बयान दिया है। उन्होंने ने स्पष्ट कहा है कि “अगर सरकार 25 नवंबर तक उनकी मांगों पर ठोस आश्वासन और सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो वह अपनी जान की बाजी लगा देंगे।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसी किसी भी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
उत्तराखंड के नागरिकों, मीडिया और शुभचिंतकों से अपील है कि हम एकजुट हों।
एक पूर्व सैनिक जिसने देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया, उसे न्याय के लिए अपनी जान दाँव पर लगाने पर मजबूर न होना पड़े।
यह सिर्फ चौखुटिया की नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की लचर स्थिति का सवाल है।
माननीय मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों से हमारा विनम्र अनुरोध है कि:
- इस संदर्भ में तत्काल संज्ञान लें और भूतपूर्व सैनिक की मांगों पर विचार करें।
- 25 नवंबर की समय सीमा से पहले आंदोलनकारियों से संवाद स्थापित करें।
- उनकी न्यायसंगत मांगों पर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दें और पूर्व सैनिक को यह कठोर कदम उठाने से रोकें।


