उत्तराखण्ड

रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि इलाके में भालू ने महिला को घसीटा।

घर के आंगन में रोटी पकाते समय भालू ने किया हमला।

रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक से आई यह खबर दहला देने वाली है। पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवरों, विशेषकर भालू का इंसानी बस्तियों में घुसना एक गंभीर संकट बनता जा रहा है।ग्राम सभा कमसाल का सिमार, ऐंटा तोक, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग में शाम के लगभग 7 बजे (अंधेरा होने के वक्त) 32 वर्षीय पूनम देवी राणा पत्नी अमित सिंह राणा को भालू घसीट कर उस वक्त ले गया जब पूनम देवी अपने घर के आंगन में रोटी पका रही थीं, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें घसीटकर ले जाने लगा महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद भालू महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। भालू के हमले में पूनम देवी बुरी तरह घायल हुई हैं। उन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद से पूरे कमसाल और अगस्त्यमुनि क्षेत्र में भारी दहशत है। ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भी आक्रोश है।

  • सर्दियों के दौरान भोजन की तलाश में भालू अक्सर निचले इलाकों और गांवों की ओर रुख करते हैं।
  • ग्रामीण लंबे समय से गांव के पास गश्त बढ़ाने और आदमखोर होते जानवरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं।

यूके साइबर न्यूज की सलाह

  • शाम के समय आंगन में अकेले काम करने से बचें।
  •  घर के आसपास पर्याप्त रोशनी (Light) की व्यवस्था रखें।
  •  अकेले बाहर निकलते समय हाथ में लाठी रखें और शोर करते हुए या किसी प्रकार का संगीत बजाते हुए चलें ताकि जंगली जानवर दूर रहें।
UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News