स्वर्ग का सपना, नर्क की हकीकत.. जहाँ न्याय भी कतार में

कहाँ के हो भाई?
साहब, उस देश का जहाँ जनता लाइन में और नेता flight में रहते हैं।🤣
अरे, भारत का कहाँ से?
उस हिस्से से जहाँ महंगाई रोज़ नया रिकॉर्ड तोड़ती है, और बेरोज़गारी पुराना नहीं छोड़ती।🤔
इतना नेगेटिव क्यों?
नहीं साहब, बहुत पॉज़िटिव हूँ…
बिजली का खंभा देखकर खुश हो जाता हूँ,
टंकी देखकर प्यास बुझा लेता हूँ,
और नौकरी का इश्तिहार देखकर पेट भर लेता हूँ।🤗
वहाँ तो बहुत संसाधन होंगे?
हाँ साहब, हैं…
घोटालों का,
पेपर लीक का,
आपदा में टेंडर का,
और जनता की जेब काटने का।🤐
न्याय तो सबको मिलता होगा?
बिल्कुल…
नेताओं को बेल,
और सवाल पूछने वालों को जेल।
कभी-कभी तो केस इतना लंबा चलता है कि गवाह और आरोपी दोनों स्वर्ग पहुँच जाते हैं।😫
सरकार क्या कर रही है?
कर रही है साहब…
पैकेज का ऐलान,
मीडिया में इश्तिहार,
आपदा में अवसर,
और जनता को ठेंगा।🤣
तुम किस कैटेगरी में आते हो?*ल
साहब, मैं सिर्फ़ चुनाव में आता हूँ…
मतदाता सूची में,
रैलियों की भीड़ में,
और अगले पाँच साल के धोखे में।😡
और क्या है वहाँ?
साहब, आँसू हैं, सपने हैं, उम्मीद का आख़िरी धागा है…
बाकी सिस्टम मस्त है, जनता बस त्रस्त है।😪
✍️ दिनेश पंत…🙏🙏



