उत्तराखण्डकविता

पत्थरों की उम्र, सपनों की कीमत।

"कविता"

मैंने बचपन में देखा था इन पहाड़ों को जवान होते,

नालों का पानी, बिना काम पूछे, मेरे पैरों तक आ जाता था।

अब वही पहाड़, थके-थके से लगते हैं, पगडंडियाँ बूढ़ी

और हवा में, थोड़ी-सी नाराज़गी।

मैं शहर में नौकरी ढूँढता हूँ, और पहाड़ पूछते हैं

“कितने में बेचोगे अपनी नींद? कितने में गिरवी रखोगे

सुबह की पहली धूप?” मैं चुप रहता हूँ, क्योंकि जवाब मेरे पास नहीं, सपनों की कीमत नौकरी की तनख्वाह से कभी कम नहीं होती।

कहते हैं!

समय सब बदल देता है, पर सच तो यह है, कि समय ने नहीं,

हमने ही पहाड़ों को, किराए पर चढ़ा दिया है, उन कंपनियों को,

जो जंगलों की उम्र नापती हैं मीटर से,

और पानी को तौलती हैं, लाभ में।

मैं सोचता हूँ काश जीवन भी, पहाड़ के पत्थर जैसा होता, जो दबता तो है, पर टूटता नहीं।

 

दिनेश पंत की कलम से।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News