UK Cyber Newsउत्तराखंडउत्तराखण्ड क्रांति दलगैरसैणदेहरादून

दमनात्मक नीति पर उक्रांद का हल्ला बोल: देहरादून से गोपेश्वर तक धधका भाजपा सरकार का पुतला कार्यकर्ताओं ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

उक्रांद नेताओं की गिरफ्तारी पर भारी आक्रोश: गैरसैंण की आवाज दबाने का आरोप, सड़कों पर उतरे उग्र कार्यकर्ता

UK Cyber News

निष्पक्ष आवाज़, आपकी अपनी पहचान

देहरादून/गोपेश्वर | 14 मार्च 2026

उत्तराखण्ड क्रांति दल (उक्रांद) के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी और सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ आज पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के आह्वान पर राजधानी देहरादून से लेकर सीमांत जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर तक कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।

राजधानी देहरादून में सीधा प्रहार: “लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं”

​देहरादून के द्रोण चौक में महानगर इकाई द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन कर भारी रोष व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी और पुष्पेश त्रिपाठी की गिरफ्तारी तथा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नेगी को नजरबंद किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।

प्रदर्शन में मौजूद प्रमुख पदाधिकारी: महानगर अध्यक्ष प्रवींन रमोला और केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में केंद्रीय महिला अध्यक्ष संतोष भंडारी, केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल, संगीता बहुगुणा, महानगर महामंत्री राजीव नौटियाल, निशिथ मनराल, गजेंद्र नेगी, संदीप असवाल, भोला चमोली, रुचि उनियाल, कपिल कुमार, संतोष नौटियाल, सौरभ सेमवाल, अनूप बिष्ट, उत्तरापंत बहुगुणा, नैना लखेरा, गिरीश कोठारी, आनंद कोठारी, आनंद ध्यानी, राम कुमार तथा रश्मि श्रेष्ठा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गोपेश्वर: चमोली में भी गूंजी विरोध की हुंकार

​वहीं दूसरी ओर, गोपेश्वर में भी उक्रांद कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड के स्वाभिमान और जनभावनाओं के खिलाफ कोई भी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गोपेश्वर के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य कार्यकर्ता:

 श्री युद्धवीर सिंह नेगी (जिला अध्यक्ष, UKD)

  • श्री दिगम्बर (दीपक) फर्स्वाण (पूर्व जिला अध्यक्ष)
  • श्री कुंवर दानू (पूर्व जिला अध्यक्ष)
  • अशोक बिष्ट (महानगर अध्यक्ष, गोपेश्वर)
  • पंकज पुरोहित (कार्यकारिणी अध्यक्ष)
  • अंकित पन्त एवं सौरभ नौटियाल (जिला संगठन मंत्री)
  • सुदर्शन नेगी (नगर अध्यक्ष, पीपलकोटी)
  • महावीर पंवार (कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष, जोशीमठ)
  • सूरज नेगी (दशोली ब्लॉक प्रभारी)
  • गौरव राणा, अजय पंवार, सौरभ बिष्ट, नरेन्द्र नेगी और धीरेन्द्र फर्स्वाण

चेतावनी: उक्रांद नेताओं ने दो-टूक कहा है कि सरकार राजधानी गैरसैंण की आवाज को दबाना चाह रही है। यदि सरकार ने अपनी अलोकतांत्रिक कार्यप्रणाली नहीं बदली और नेताओं को बिना शर्त रिहा नहीं किया, तो पार्टी प्रदेश के हर गांव और कस्बे में व्यापक जन-आंदोलन छेड़ेगी।

रिपोर्ट एवं छायाचित्र: प्रेम पडियार (वरिष्ट पत्रकार)

प्रस्तुति: ब्यूरो, UK Cyber News

डिस्क्लेमर:-

UK Cyber News पर प्रकाशित सभी समाचार और विचार सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए हैं। खबरों की सत्यता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है, फिर भी पाठक अपने स्तर पर पुष्टि अवश्य करें। लेखों में व्यक्त विचार लेखकों के निजी हैं। पोर्टल पर प्रकाशित सामग्री का बिना अनुमति व्यावसायिक उपयोग वर्जित है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News