उत्तराखण्डदिल्लीदेश
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे आज 28 नवंबर 2025 देहरादून एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे मसूरी पहुँचे हैं। वे अपने दौरे के दौरान लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में रहेंगे और कल (29 नवंबर) अकादमी के फाउंडेशन कोर्स के फंक्शन में शामिल होंगे और प्रशिक्षु आईएएस को संबोधित करेंगे।
इससे पहले भी उन्होंने उत्तराखंड में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है, खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में। उन्होंने उत्तराखंड के वीरों के योगदान की भी सराहना की है।



