राजनीतिक विश्लेषण

उत्तराखण्ड क्रांति दल जल्द ही चलाएगा “हर घर दस्तक” कार्यक्रम।

पार्टी से अलग हुए कार्यकर्ता पार्टी की शर्तों पर वापस होंगे।

देहरादून। यूके साइबर न्यूज। आज उत्तराखण्ड क्रांति दल के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुकरेती द्वारा पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड में अध्यक्ष पद संभालने के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल थे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष कुकरेती जी द्वारा विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति के बारे में पत्रकारों को संक्षेप में बताया गया उन्होंने कहा –

उत्तराखण्ड क्रांति दल वह दल है जिसने मुझे ब्लॉक सचिव के पद से अध्यक्ष के पद तक पहुंचने का मौका दिया, यहां पर एक आम कार्यकर्ता भी अध्यक्ष पद पर अपनी मेहनत से पहुंच सकता है,  उन्होंने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा मैं अनुशासन प्रिय हूँ और किसी की भी अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं करूंगा, साथ ही उन्होंने कहा 2027 में यूकेडी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। इस मौके पर उन्होंने कहा सबसे पहले हम उन लोगों को वापस लाएंगे जो किसी कारणवश पार्टी से अलग हो गए है और जल्द ही उत्तराखण्ड क्रांति दल “हर घर दस्तक” कार्यक्रम चलाएगा।

इस मौके पर उनके साथ मंच पर पार्टी के संरक्षक काशी सिंह ऐरी, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष नेगी, महानगर अध्यक्ष परवीन चंद रमोला आदि दिखे साथ ही इस कार्यक्रम में किरण रावत, सरोजनी रावत, अशोक नेगी, ब्रिज मोहन सजवाण, राजेंद्र बिष्ट, अंकेश भंडारी, अनूप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News