उत्तराखण्ड
चमोली में कार – बाइक की टक्कर में 2 की मौत।

चमोली/यूके साइबर न्यूज/। दिनांक 27/11/2025 को रात्रि लगभग 08:00 बजे Bro Restaurant, बिरही के पास एक स्विफ्ट डिज़ायर (UK 07 TE 2285) और NS-200 मोटरसाइकिल (UK 08 AY 6251) के मध्य सड़क दुर्घटना हुई। सूचना प्राप्त होते ही थाना चमोली से पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुँचा। घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया। उपचार के दौरान दोनों घायल व्यक्तियों ने दुखद रूप से दम तोड़ दिया। दोनों मृतक आपस में ममेरे भाई थे सूचना के मुताबिक दोनों भाई एक शादी से लौट रहे थे, जिस दौरार तेज आ रही स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी।
मृतक का विवरण:
1. कमल सिंह, पुत्र श्री रणजीत सिंह, निवासी ग्राम रामणी, नंदानगर, आयु 27 वर्ष
2. राहुल सिंह, पुत्र श्री भवान सिंह, निवासी ग्राम रामणी, नंदानगर, आयु 28 वर्ष



