अपराधउत्तराखण्डराजनीतिक विश्लेषणशिक्षास्वास्थ्य

फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी का मामला।

गणेश गोदियाल ने करोड़ों के घोटाले की बात कही।

देहरादून/ यूके साइबर न्यूज/28/11/2025// आज कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित अध्यक्ष गणेश गोदियाल कांग्रेस भवन देहरादून में मीडिया से मुखर हुए जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के हजारों दिव्यांगों के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने अपने ही मंत्रालय के स्वास्थ्य विभाग से फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट बना कर अपने दूसरे मंत्रालय के शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी लगाने का काम किया है, जिसमें धन सिंह रावत ने करोड़ों का घोटाला किया है। साथ ही गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया है कि जब बात सामने आई है तो इस पर मंत्री जी कहते है कि हम इसकी जांच करेंगे। गणेश गोदियाल ने कहा

पहले फर्जी तरीके से तरीके से नौकरी लगाने का काम करके पैसे लिए है और अब जांच की बात कह कर नौकरी बचाने के पैसे लेंगे।

साथ ही गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में सबसे ज्यादा घोटाले ऑल वेदर रोड एवं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुए है उन्होंने कहा ऑल वेदर रोड, ऑल वेदर बंद रोड हो गया है इसमें अब सड़क हर मौसम में बंद रहती है जो सपना जनता को दिखाया गया था वह एक भी सपना पूरा नहीं किया गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में सिर्फ जगह जगह गड्ढे खोदे गए और एक भी काम नहीं किया गया इसकी जांच होगी तो करोड़ों के घोटाले सामने आयेंगे। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार से इसकी निष्पक्षता से जांच का आग्रह किया है और कहा है कि केंद्र सरकार पैसा भेज रही है तो उसकी मॉनिटरिंग भी करनी चाहिए प्रदेश में सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है और धरातल पर कुछ भी कार्य नहीं किया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा पहाड़ों में स्वास्थ्य की स्थिति दिन पर दिन बद्तर होती जा रही है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News