
हिमाचल, चंबा के चुराह जुंगरा पंचायत के शहवा गांव में शादी समारोह के दौरान एक मकान की छत गिर गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में लगभग 30 से 40 लोग घायल हुए हैं। छत पर ज्यादातर महिलाएं मौजूद थीं जो नाच-गाना देख रही थीं। लगभग 30 महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं थीं। 20 से ज्यादा महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।
घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है और राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया गया है।



