उत्तराखण्डधार्मिकराजनीतिक विश्लेषण
कांग्रेस नेता हरक सिंह का पुतला दहन किया।
सार्वजनिक माफी की मांग।

सिख समुदाय (सरदार समुदाय) के लोगों ने आज देहरादून में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का पुतला दहन किया है। यह विरोध प्रदर्शन देहरादून और रुद्रपुर सहित उत्तराखंड के कुछ अन्य स्थानों पर किया गया। विरोध का मुख्य कारण हरक सिंह रावत द्वारा कथित तौर पर सिख समुदाय के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी है। यह टिप्पणी उन्होंने देहरादून में वकीलों के धरनास्थल पर समर्थन देने के दौरान की थी। इस टिप्पणी को सिख समाज के लोगों ने अपमानजनक माना।

जिससे उनमें काफी आक्रोश फैल गया। विवाद बढ़ने के बाद, हरक सिंह रावत ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी भी मांगी और कहा कि “उनका आशय किसी का अपमान करना नहीं था।”
सिख समाज के प्रदर्शनकारियों ने उनसे सार्वजनिक रूप से स्पष्ट माफी मांगने की मांग की है।



