अपराधउत्तराखण्डक्राइमटेक्नोलॉजीदेशसाइबर क्राइम न्यूज़

सावधान!!! इंस्टाग्राम के जरिए 1 लाख रुपए की ठगी।

उत्तराखण्ड के देहरादून जिले के क्लेमेनटाउन क्षेत्र का मामला।

उत्तराखण्ड/देहरादून/यूके साइबर न्यूज//।   देहरादून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक युवक को सस्ते दाम पर आईफोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। शिकायतकर्ता, ने इंस्टाग्राम पर एक सस्ते आईफोन का विज्ञापन देखा था। ठगों ने पहले ₹200 बुकिंग चार्ज लिया। इसके बाद, उन्होंने विभिन्न ई-वॉलेट में अलग-अलग चार्ज के नाम पर युवक से पैसे जमा कराए, जिससे कुल ठगी ₹1 लाख से अधिक की हुई। क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। ऐसी घटना दर्शाती है कि ऑनलाइन विज्ञापनों और सस्ते सामान के लालच में आकर लोग आसानी से साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।

प्रतीकात्मक।

साइबर ठगी से बचने के लिए महत्वपूर्ण बातें:

आप अपने आप को भी इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचाने चाहते है तो निम्न लिखित बातों का हमेशा ध्यान रखें:-

  • अविश्वसनीय रूप से सस्ते ऑफर पर भरोसा न करें, खासकर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए।
  • अज्ञात व्यक्तियों या कंपनियों को ऑनलाइन बुकिंग चार्ज या प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे ट्रांसफर न करें।
  • किसी भी संदिग्ध वेबसाइट या सोशल मीडिया खाते से खरीदारी करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच करें।
  • अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
  • अपने फोन में आए किसी भी प्रकार के OTP किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।
UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News