अपराधउत्तराखण्डक्राइमटेक्नोलॉजीसाइबर क्राइम न्यूज़
क्रेडिट कार्ड रिन्यू के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक।
उत्तराखण्ड के देहरादून का मामला।

उत्तराखण्ड/देहरादून/यूके साइबर न्यूज/। देहरादून में 08 दिसंबर 2025 को साइबर अपराध से संबंधित एक मामला सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने के बहाने ₹1.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। एक व्यक्ति ने अपने अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। ठग ने खुद को अमेरिकन एक्सप्रेस टीम का एजेंट बताया और उन्हें एक ऑनलाइन आवेदन लिंक भेजा। इसके बाद एक और लिंक भेजकर उनकी ईमेल हैक कर ली गई। हैकिंग के परिणामस्वरूप, आरोपी ने उनके कार्ड से ऑनलाइन ₹1.10 लाख रुपये का सोना खरीद लिया, पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
- साइबर अपराध से बचने के लिए सावधानियां:-
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, खासकर अगर वह बैंक या क्रेडिट कार्ड अपग्रेड से जुड़ा हो।
- व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी (OTP, CVV, पासवर्ड) कभी भी फोन कॉल, मैसेज या ईमेल पर साझा न करें।
- किसी भी संदिग्ध कॉल आने पर, आधिकारिक बैंक या कंपनी के नंबर पर कॉल करके पुष्टि करें।
साइबर ठगी से जागरूकता ही बचा सकती है, यूके साइबर न्यूज बार बार इन खबरों के माध्यम से जागरूकता जगाने का कार्य करता रहता है।



