उत्तराखण्डशिक्षास्वास्थ्य
बेरोजगार नर्सिंग कर्मियों का मुख्यमंत्री आवास कूच।
सांकेतिक गिरफ़्तारी कर बाद में छोड़ा।

नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले सैकड़ों बेरोजगार नर्सिंग कर्मी देहरादून के एकता विहार स्थित धरना स्थल में धरने पर बैठे है।उनकी मांग है कि सरकारी नौकरियों में भर्ती या रोजगार के बेहतर अवसर हो और पूर्व की भांति वर्षवार भर्ती की व्यवस्था की जाए इसी क्रम में उन्होंने आज मुख्यमंत्री (CM) आवास की ओर कूच किया जिस दौरान इनकी पुलिस के साथ झड़प और धक्का-मुक्की हुई। जिसका एक वीडीयो सोशल मीडिया में तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी को बेरोजगार नर्सिंग कर्मी पर थप्पड़ मारते दिखाई दे रहा है, सोशल मीडिया पर इसका विरोध किया जा रहा है, साथ ही महिला पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की मांग उठ रही है।
यह विरोध प्रदर्शन आमतौर पर सरकारी भर्तियों में देरी, पदों की कमी या नीतिगत फैसलों के कारण हो रहा है।



