दिल्लीदेश

दहल उठी दिल्ली, हाई अलर्ट।

 

दिल्ली। देश की राजधानी सोमवार शाम एक बार दहल उठी जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद मौके पर आग की ऊंची लपटें उठीं और तीन से चार वाहन आग की चपेट में आ गए।

दमकल विभाग को सूचना मिलते ही सात फायर टेंडर घटनास्थल पर भेजे गए, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धमाके के कारण आसपास की दुकानों और लाल मंदिर के शीशे टूट गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति की मौत और कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, एनएसजी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच में जुटी हैं।

राजधानी में इस घटना के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, और लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक व आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News