दिल्ली

पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को लेकर चल रहा विवाद अब कानूनी कार्रवाई।

नई दिल्ली।  आज कुछ मीडिया सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ (Four Stars of Destiny) को लेकर चल रहा विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में FIR दर्ज की है। जनरल नरवणे की यह किताब अभी तक आधिकारिक रूप से प्रकाशित नहीं हुई है, क्योंकि इसे रक्षा मंत्रालय (MoD) से अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। इसके बावजूद, किताब का PDF और प्री-प्रिंट वर्जन सोशल मीडिया और इंटरनेट पर लीक हो गया है।

दिल्ली पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि आखिर यह PDF किसने बनाई, किसने इसे ऑनलाइन अपलोड किया और यह सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कैसे हुआ। यह मुद्दा हाल ही में संसद में भी गरमाया था। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में इस किताब के कुछ अंशों का जिक्र करने की कोशिश की थी, जिस पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया था। विवाद इतना बढ़ा कि सदन में हंगामे के चलते कई विपक्षी सांसदों को निलंबित भी किया गया।किताब में गलवान घाटी संघर्ष (2020) और अग्निपथ योजना जैसे संवेदनशील विषयों पर जनरल नरवणे के संस्मरण दर्ज हैं। सुरक्षा कारणों से सरकार और सेना इसकी सामग्री की समीक्षा कर रही है।

 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, कुछ वेबसाइटों पर Penguin Random House द्वारा तैयार किया गया टाइपसेट वर्जन देखा गया है। स्पेशल सेल अब डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए ‘लीक’ के स्रोत का पता लगा रही है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News