दुनिया

पाकिस्तान में जुम्मे की नमाज के दौरान बम धमाका।

भारी संख्या में मौतें और घायल।

पाकिस्तान में बम धमाके जैसे वहां की किस्मत हो चुकी है, आए दिन कहीं न कहीं बम धमाके होना आम बात हो गई है इसी क्रम में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज 6 फरवरी, 2026 जुमे की नमाज के दौरान एक भीषण आत्मघाती बम धमाका हुआ है। यह हमला शहर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित तरलाई इलाके की ‘खदीजातुल कुबरा’ मस्जिद (शिया इमामबाड़ा) में हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में अब तक 31 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 170 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में कई की हालत नाजुक है, जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि एक आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा गार्डों द्वारा रोके जाने के बाद खुद को उड़ा लिया। धमाके के वक्त मस्जिद में लगभग 700 लोग मौजूद थे। इस्लामाबाद के प्रमुख अस्पतालों (PIMS, पॉलीक्लिनिक और CDA अस्पताल) में रेड अलर्ट और इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। यह हमला उस समय हुआ है जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर हैं। हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने आधिकारिक तौर पर इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शुरुआती शक प्रतिबंधित संगठनों पर जताया जा रहा है।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और इसे “मानवता के खिलाफ अपराध” बताया है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News