कोलकाता में फुटबॉलर मेसी के कार्यक्रम में अफरातफरी

दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के भारत दौरे पर है उनका आज कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में एक इवेंट होना था। इवेंट के दौरान अफरातफरी और उत्पात की खबरें आई हैं। प्रशंसकों का गुस्सा तब भड़क उठा जब लियोनेल मेसी स्टेडियम में अपनी निर्धारित समय से काफी कम समय के लिए रुके, और स्टेडियम में मौजूद वीआईपी और नेताओं की भारी भीड़ ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया, जिसके कारण दूर की गैलरियों में बैठे अधिकांश दर्शक उनकी एक झलक भी ठीक से नहीं देख पाए। गुस्साए प्रशंसकों ने मैदान पर प्लास्टिक की बोतलें और कुर्सियां फेंकी, प्रायोजकों के बैनर और होर्डिंग फाड़ दिए, और स्टेडियम की सीटों को भी नुकसान पहुँचाया। इस अफरातफरी के कारण मेसी को निर्धारित समय से काफी पहले ही कार्यक्रम बीच में छोड़कर सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में स्टेडियम से बाहर ले जाया गया। इस घटना के बाद, आयोजकों में से एक को हिरासत में लिया गया है, और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना की जाँच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने का आदेश दिया है और दर्शकों से टिकट का पैसा वापस करने की बात भी सामने आई है।



