उत्तराखण्डराजनीतिक विश्लेषण

देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, चमोली होते हुए घनसाली पहुंची दिवाकर भट्ट जी की अस्थि कलश यात्रा।

चमोली/रुद्रप्रयाग/यूके साइबर न्यूज/02/12/2025।   स्वo दिवाकर भट्ट जी का अस्थि कलश यात्रा उत्तराखण्ड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय देहरादून से ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, चमोली, गोपेश्वर, मंडल, चौपता, ऊखीमठ, मयाली होते हुए आज घनसाली में रात्रि विश्राम के लिए पहुंच गए हैं। इस यात्रा यूकेडी के कार्यकर्ता एवं आमजन बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी ले रहे है फील्ड मार्शल के नाम से प्रसिद्ध पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड, जगह जगह पर दिवाकर भट्ट जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इस दौरान कार्यकताओं के द्वारा “दिवाकर भट्ट अमर रहे! फील्ड मार्शल अमर रहे! पहाड़ पुत्र अमर रहे!” नारों के साथ उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है।

इस यात्रा के जरिए उत्तराखण्ड क्रांति दल दिवाकर भट्ट को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है, जबकि भाजपा और कांग्रेस इसे राजनीतिक रूप देकर किनारा कर रही है। उत्तराखण्ड क्रांति दल के एक युवा नेता ने सरकार पर आरोप लगाया है कि

“सरकार में कार्यरत सभी नेता और मंत्री एक एक कर दिवाकर भट्ट जी के घर पहुंच कर सोशल मीडिया में फोटोज अपलोड कर रहे है, दूसरी तरफ इतनी ठंड में भट्ट जी की अस्थि कलश यात्रा में चल रहे राज्य आंदोलनकारियों को किसी भी प्रकार की व्यवस्था से नहीं कर रही है, जो कि राज्य आंदोलनकारियों का अपमान है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News