अपराधउत्तराखण्डक्राइमदेश

हरिद्वार के लक्सर में पुलिस की गाड़ी पर गोलीबारी।

फ्लाईओवर पर हुआ हमला, मेरठ के प्रसिद्ध त्यागी गैंग का नाम आ रहा सामने।

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर में कल एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहाँ पुलिस अभिरक्षा में ले जाए जा रहे एक कुख्यात अपराधी पर दिनदहाड़े फायरिंग की गई इस हमले में मेरठ का कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी, जिस पर 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं का नाम सामने आ रहा है, लक्सर के एक फ्लाईओवर पर ये हमला हुआ।
ये हमला तब हुआ जब विनय त्यागी को रुड़की जेल से लक्सर कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा था। फ्लाईओवर पर जाम होने के कारण पुलिस की गाड़ी रुकी हुई थी। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने गाड़ी के पास पहुंचकर खिड़की से अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं।
इस हमले में विनय त्यागी को गर्दन और छाती के पास दो से तीन गोलियां लगी हैं। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है। साथ ही इस हमले में सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के अनुसार, यह हमला पूर्व नियोजित लग रहा है। उत्तराखंड के ADG (लॉ एंड ऑर्डर) वी. मुरुगेसन ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी जल्द नहीं पकड़े गए, तो जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है क्योंकि अपराधी पर हमला तब हुआ जब वह भारी पुलिस सुरक्षा के बीच था। इस हमले से ये लग रहा है कि समाज की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही उत्तराखण्ड में सुरक्षित नहीं है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News