स्वास्थ्य
सी व्यू सेवा ट्रस्ट द्वारा लगाया गया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर।

आज सी व्यू सेवा ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद की तरफ से शिव मंदिर बद्रीपुर, देहरादून में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें काफी लोगों ने शिविर में आकर अपना स्वास्थ्य जांच करवाया। इस में मुख्य सहयोग माधुरी गुरंग जी ने किया, वहीं सी व्यू सेवा की तरफ से अशोक भट्ट (सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट), कुलभूषण नैथानी जी, श्री मनोज कुमार आदि लोग शामिल थे। इस शिविर में लोगों ने निशुल्क जांच करवाई और निशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन करवाए जाएंगे।
इसके अलावा, सी व्यू सेवा ट्रस्ट और नर्सिंग एकता मंच द्वारा एकता विहार, देहरादून में एक अन्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी स्वास्थ्य और नेत्र जांच करवाई। इस मौके पर डॉ. महावीर बर्त्वाल, अमन रावत (ऑप्टोमेट्रिस्ट) मौजूद थे और बेरोजगार नर्सिंग संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।



