गणेश गोदियाल का देहरादून में जोरदार स्वागत।
कार्यकर्ताओं ने किया जौलीग्रांट से कांग्रेस कार्यालय तक अलग अलग जगहों पर जोरदार स्वागत।

देहरादून/ यूके साइबर न्यूज/ 16/11/2025: कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के दिल्ली से वापस देहरादून लौटने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया इस उपरांत उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी मौजूद रहे। दिल्ली से वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे तो कार्यकर्ता पहले से ढोल नगाड़े लेकर एयरपोर्ट पहुंचे थे, वहीं से स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया था साथ में हरक सिंह रावत भी मौजूद थे। उसके बाद डोईवाला, लच्छीवाला टोल प्लाज़ा, नकरौंदा मोड हर्रावाला, मोहकमपुर, रिस्पना पुल, धर्मपुर में स्वागत का दौर चलता रहा यही से होते हुए वे कांग्रेस कार्यालय पहुंचे इस दौरान उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। गणेश गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है, जबकि भाजपा के पूर्व मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने गणेश गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कहा है कि ” पुरानी बोतल में नई शराब है”।

नकरौंदा मोड पर स्वागत करने वाले कांग्रेस नेता प्रशांत नेगी (अंकुर) ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गणेश गोदियाल और हरक सिंह रावत का स्वागत किया जिसमें प्रशांत नेगी ने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ 2027 का विधान सभा चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस को मजबूती के साथ आगे ले जायेंगे। इस दौरान कार्यकताओं में भरपूर जोश दिखा।




