उत्तराखंडक्राइमदेशसाइबर क्राइम न्यूज़

साइबर ठगी के बढ़ते मामले

संपादकीय

आजकल देश के अलग अलग शहरों में साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोडो की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है।

कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर।

कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग लोग ज्यादा बनते है।

ये ठग कभी बड़ा लालच देकर भी तो कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। सरकार या साइबर पुलिस द्वारा समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है परन्तु हर आम आदमी तक पहुंचने के लिए ये नाकाफी है।

इस पोर्टल के माध्यम से हम साइबर ठगी की खबरें एव इससे बचने के सुझावों पर समय समय पर आर्टिकल प्रेषित करते रहेंगे, जो कि समाज को साइबर क्राइम से बचाने की एक छोटी सी कोशिश रहेगी।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News