क्राइमदेशविदेशसाइबर क्राइम न्यूज़

अमेरिका में डंकी रूट से पहुंचे हरियाणा के 50 युवकों को बेड़ियों में भेजा भारत

70 लाख तक खर्च कर पहुंचे अमेरिका, कई महीनों तक जेल

टैरिफ वार के बीच अमेरिका ने वहां अवैध रूप से रह रहे 50 लोगों को भारत निर्वासित किया गया। इनमें सबसे अधिक करनाल के 16 व कैथल के 14 युवक हैं, इनके अलावा कुरुक्षेत्र के पांच यमुनानगर के चार जींद के तीन रोहतक-सोनीपत पानीपत का एक-एक युवक शामिल है। सभी की उम्र 18 से 40 साल के बीच है। सभी को रूट से अमेरिका गए थे। यहां छह महीने में लेकर डेढ़ साल तक विभिन्न जेलों में रहे और अब बेड़ियों में वतन लौटे हैं। अमेरिका के विशेष विमान में शनिवार देर शाम ये सभी दिल्ली के आई0 जी0 आई0 एयरपोर्ट पर उतरे। गलत तरीके से विदेश जाना ठीक नहीं है परन्तु इस तरह से बेड़ियों में बांधकर वतन वापस भेजना भी गलत है ऐसा अमेरिका पहले भी कई बार कर चुका है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News