देशराजनीतिक विश्लेषण
रैली के दौरान हाईड्रोलिक वाहन में फंसे सांसद गणेश सिंह,
सांसद ने निगमकर्मी को मारा थप्पड़।

मध्य प्रदेश के सतना में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर निकाली गई रैली के समापन कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सांसद गणेश सिंह स्ट्रीट लाइट के हाईड्रोलिक वाहन पर चढ़े हुए थे, और वे उसी हार्ड में ही फंस गए। जिसके बाद सांसद महोदय ने एक नगर निगम कर्मचारी को थप्पड़ रसीद दिया। सोशल मीडिया में इसका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ साफ देखा जा रहा है कि सांसद महोदय एक हार्डडोलिक में फंसे हुए खुद को बाहर निकालने के लिए जद्दोजहद कर रहे है, इस बीच वे एक निगम कर्मचारी का हाथ खींचकर उस पर थप्पड़ रसीद देते है।



