प्रदेश महासचिव (युवा कांग्रेस) रोहित पांडेय की सराहनीय पहल: क्षेत्र की शांति और युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए किया पुलिस संवाद
नशे और हुड़दंग के खिलाफ पुलिस को सौंपा प्रेमपूर्वक आग्रह पत्र

देहरादून। बालावाला।नकरौंदा।हर्रावाला:-
क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार, नाबालिगों द्वारा तेज रफ्तार वाहन चलाने और हुड़दंग की घटनाओं से बिगड़ते माहौल को देखते हुए प्रदेश महासचिव (युवा कांग्रेस) रोहित पांडेय ने कड़ा रुख अपनाया है। क्षेत्रवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने आज हार्रावाला चौकी इंचार्ज आर.एस. कपर्वाण को एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

क्या है मुख्य समस्या?
रोहित पांडेय ने बताया कि पिछले काफी समय से नकरौंदा और बालवाला क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों और नाबालिगों द्वारा अशांति का माहौल पैदा किया जा रहा है। नशा करने के बाद ये युवक तेज रफ्तार बुलेट और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली मोटरसाइकिलों से कॉलोनियों में हुड़दंग मचाते हैं, जिससे विशेषकर महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना असुरक्षित हो गया है।
पुलिस से की गश्त बढ़ाने की मांग
ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इन गतिविधियों के कारण क्षेत्र की शांति भंग हो रही है। रोहित पांडेय ने कहा, “जिन्दगी है प्यारी तो मान लो बात हमारी। हमने पहले भी मौखिक रूप से सूचित किया था, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर आज लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।” उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि:
- संबंधित क्षेत्रों में पुलिस की गश्त (Patrolling) बढ़ाई जाए।
- नाबालिग वाहन चालकों और स्टंट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो।
- अवैध नशे की बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाए।
अभिभावकों से अपील
रोहित पांडेय ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए माता-पिता से भी भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि “हर माता-पिता की है बड़ी जिम्मेदारी, न लगने दो अपने बच्चों को ऐसी कोई बीमारी।” युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से बचाने के लिए परिवार और समाज दोनों का साथ आना जरूरी है।
इस दौरान क्षेत्र के अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग का समर्थन किया।
जनहित में अपील: नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। अपने बच्चों की गतिविधियों पर नज़र रखें और उन्हें एक सुरक्षित भविष्य की ओर प्रेरित करें। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें। — UK Cyber News



