
उत्तराखण्ड/चमोली/यूके साइबर न्यूज/। चमोली जिले से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है, चमोली जिला मुख्यालय पास के गांव देवर खडोरा में भालू का छत फाड़कर रसोई में घुस जाना और खाद्य सामग्री खा गया ये खबर वाकई में चौंकाने वाली है। इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की कोई खबर नहीं आई साथ ही इस घटना से यह स्पष्ट हो रहा है कि:-
- जंगली जानवर बस्तियों के कितने करीब आ रहे हैं।
- खाद्य सामग्री की तलाश में भालू कितने साहसी हो जाते हैं।
- शासन/ प्रशासन एवं वन विभाग भालुओं को रोकने में बिल्कुल नाकाम हो रहे है।
- लोग घरों में भी अब सुरक्षित नहीं है।
- जंगलों में जंगली जानवरों को भोजन की कमी हो रही है।
- जंगली जानवर दिन प्रति दिन ज्यादा खूंखार होते जा रहे है।

दूसरी तरफ आज 15/12/2025 को उत्तराखण्ड क्रांति दल ने सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जंगली जानवरों से सुरक्षा को लेकर गोपेश्वर स्थित वन विभाग कार्यालय का घेराव कर ताला बंदी किया और चेतावनी दी कि:-
विभाग द्वारा जल्द से जन सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।



