विदेश

सिडनी में यहूदियों पर हमला।

हमलावर का पाकिस्तान कनेक्शन।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी प्रांत में यहूदी समुदाय पर हाल ही में बोंडी बीच पर हुए हनुक्का धार्मिक उत्सव के दौरान गोलीबारी की एक गंभीर घटना हुई है। यह हमला रविवार, 14 दिसंबर, 2025 को हुआ था। हमला यहूदी त्योहार हनुक्का के आयोजन के दौरान यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस हमले में 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो हमलावरों की पहचान साजिद अकरम और उसके बेटे नवीद अकरम के रूप में हुई है। साजिद अकरम मौके पर ही मारा गया, नवीद अकरम पुलिस हिरासत में है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने इसे ऑस्ट्रेलिया के इतिहास का सबसे बड़ा यहूदी-विरोधी हमला बताया है। ऑस्ट्रेलियाई जांच एजेंसियां इस हमले के पाकिस्तानी कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं। इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग और संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश सहित कई वैश्विक नेताओं ने इस क्रूर हमले की निंदा की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News