
साराभाई vs साराभाई में काम करने वाले सतीश शाह का आज दोपहर लगभग 1.30 बजे निधन हो गया है वे काफी दिनों से किडनी की बीमारी से जूझ रहा रहे थे। सतीश के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग अभिनेता के जाने पर दुख जाहिर कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है। उन्होंने कुछ दिन पहले गोविंदा एवं कुछ अन्य कलाकारों के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। आज दोपहर उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे एक मशहूर हास्य कलाकार के रूप में प्रसिद्ध हुए थे, आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही एक प्रसिद्ध हास्य कलाकार गोवर्धन असरानी का भी निधन हुआ था।



