खेलदेश

भारत की बेटियों ने जीत ली दुनिया।

मुंबई में खेले जा रहे फाइनल वनडे वर्ड कप में मिली बड़ी जीत।

क्रिकेट ( यूके साइबर न्यूज) 03/11/2025 : मुंबई में खेले जा रहे महिला वनडे क्रिकेट के फाइनल मुकाबले को भारत की बेटियों ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 298 का लक्ष्य रखा। जिसमें सबसे ज्यादा 87 रनों का योगदान शैफ़ाली वर्मा का रहा, साथ ही दीप्ति शर्मा ने 58 रनों का योगदान दिया।

साउथ अफ्रीका ने 298 रनों का पीछा करते हुए 10 विकेट खोकर 248 रन बनाए बल्ले के साथ शैफाली वर्मा ने गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाया उन्होंने गेंदबाजी में 2 सफल विकेट हासिल किए साथ में दीप्ति शर्मा ने भी कमाल की गेंदबाजी की उन्होंने 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट लिए और मैच को एकतरफा कर दिया था। साउथ अफ्रीका शुरू से ही लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ रही थी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 101 रन अपनी टीम के लिए जोड़े पर दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। मैन ऑफ द मैच से दीप्ति शर्मा को नवाजा गया। इस जीत के साथ देश की बेटियों ने एक बार फिर से भारत का नाम रोशन किया है।

 

 

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News