
क्रिकेट ( यूके साइबर न्यूज) 03/11/2025 : मुंबई में खेले जा रहे महिला वनडे क्रिकेट के फाइनल मुकाबले को भारत की बेटियों ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 298 का लक्ष्य रखा। जिसमें सबसे ज्यादा 87 रनों का योगदान शैफ़ाली वर्मा का रहा, साथ ही दीप्ति शर्मा ने 58 रनों का योगदान दिया।
साउथ अफ्रीका ने 298 रनों का पीछा करते हुए 10 विकेट खोकर 248 रन बनाए बल्ले के साथ शैफाली वर्मा ने गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाया उन्होंने गेंदबाजी में 2 सफल विकेट हासिल किए साथ में दीप्ति शर्मा ने भी कमाल की गेंदबाजी की उन्होंने 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट लिए और मैच को एकतरफा कर दिया था। साउथ अफ्रीका शुरू से ही लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ रही थी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 101 रन अपनी टीम के लिए जोड़े पर दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। मैन ऑफ द मैच से दीप्ति शर्मा को नवाजा गया। इस जीत के साथ देश की बेटियों ने एक बार फिर से भारत का नाम रोशन किया है।



