देशराजनीतिक विश्लेषण

बिहार चुनाव 2025 में राहुल गांधी दिखे अलग अंदाज में।

तालाब के लगाई छलांग, मछुवारों संग मछली पकड़ने का किया प्रयास

बिहार चुनाव (यूके साइबर न्यूज) 

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बेगूसराय में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद स्थानीय मछुआरों से मिलने के लिए तालाब में छलांग लगाई और उनके साथ पारंपरिक तरीके से मछली पकड़ने की प्रक्रिया में भाग लिया। इस पहल को मछुआरा समुदाय से जुड़ने और उनके संघर्षों को समझने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। साथ में वीआईपी (VIP) पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी मौजूद थे।

यह कार्य ज़मीन से जुड़कर आम जनता के बीच पहुंचने और उनके मुद्दों को उठाने के रूप में देखा जा रहा है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। आपको बताते हुए चलें कि राहुल गांधी जब से नेता प्रतिपक्ष बने है वे लगातार निम्न वर्ग के लोगों से मिलते रहते है और उनकी दिनचर्या के बारे में बात करते देखे गए है। बिहार चुनाव में राहुल गांधी के उतरने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखा जा रहा है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News