अपराधक्राइमटेक्नोलॉजीसाइबर क्राइम न्यूज़
बीमा पॉलिसी के नाम पर 69 लाख की ठगी।

साइबर ठग हर रोज किसी न किसी बहाने से आम आदमी की गाड़ी कमाई पर डाका डालते है वे हर दिन एक नया तरीका ठगी का ढूंढ कर ले आते है इसी क्रम में पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिका मुरादाबाद से एक बड़ी खबर आ रही है जिसकी देहरादून में भी चर्चा में है, जहाँ एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी से 69.49 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगों ने उन्हें बीमा पॉलिसी में भारी मुनाफे का लालच दिया था। ऐसी किसी भी प्रकार की घटना से सावधान रहने की आवश्यकता है, हम सदैव कहते रहते है सतर्कता में ही सुरक्षा है।
साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस की सलाह
- व्हाट्सएप या एसएमएस पर आने वाली किसी भी अनजान एपीके (APK) फाइल या लिंक को न खोलें।
- RTO चालान के लिए केवल आधिकारिक सरकारी वेबसाइट का ही उपयोग करें।
- किसी के साथ किसी भी प्रकार का OTP शेयर न करें।
यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है, तो बिना देरी किए 1930 नंबर पर कॉल करें और शिकायत दर्ज करें।



