विदेश

सऊदी अरब में बस हादसा।

45 भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है।

विदेश/ यूके साइबर न्यूज/सोमवार, 17 नवंबर 2025

मदीना से लगभग 25 किलोमीटर पहले, मुफरीहात इलाके के पास (मक्का से मदीना जाते समय)। अधिकारियों के अनुसार, कम से कम 45 भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। उमराह यात्रियों को ले जा रही बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। बस में कुल 46 लोग सवार थे। मृतकों में ज्यादातर यात्री तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद और आसपास के क्षेत्रों के थे। कई पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य थे।

इस भीषण हादसे में केवल एक व्यक्ति (मोहम्मद अब्दुल शोएब) के जीवित बचने की सूचना है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

तेलंगाना सरकार ने मृतकों के परिवारों को ₹5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। भारत सरकार और रियाद में भारतीय दूतावास ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने के लिए 24×7 नियंत्रण कक्ष (Control Room) स्थापित किए हैं।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News