
उत्तराखण्ड/ ज्योर्तिमठ/ चमोली/ यूके साइबर न्यूज/। ज्योर्तिमठ के सीमावर्ती मेहर गांव से यह बहुत ही दुखद समाचार है। आगजनी की इस घटना में परिवारों की जीवनभर की जमा-पूंजी और घर का सामान जलकर राख होना एक बड़ी क्षति है। राहत की बात यह है कि स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पुलिस और ITBP के जवान मौके पर मौजूद हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में इन सुरक्षा बलों की मुस्तैदी अक्सर बड़ी आपदाओं को टालने में सहायक होती है। ITBP और पुलिस के जवान आग पर काबू पाने और उसे अन्य घरों तक फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे है। घरों के भीतर रखा राशन, कपड़े और कीमती सामान पूरी तरह जल चुका है, जो कड़ाके की ठंड के इस मौसम में प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। चमोली जिले के इन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस समय भारी ठंड होती है। घर जल जाने के बाद रहने और खाने की व्यवस्था सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यह घटना इन लोगों के लिए किसी आपदा से कम नहीं है। फिलहाल अभी कोई हताहत की खबर नहीं आ रही है, आग लगने के कारण अभी सामने नहीं आए है।



