देश

साल 2025 की महत्वपूर्ण घटनाएं।

अच्छी और बुरी खबरों का मेल जोल रहा।

साल 2025 भारत और दुनिया के लिए कई बड़ी घटनाओं और ऐतिहासिक बदलावों का गवाह रहा है। राजनीति से लेकर खेल और अर्थव्यवस्था तक, आइए आपको वर्ष 2025 की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं से रूबरू कराते है:-

1. आर्थिक ऐतिहासिक उपलब्धि

भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का गौरव हासिल किया। भारत की GDP लगभग 4.18 ट्रिलियन तक पहुँच गई।

मुकेश अंबानी साल 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय रहे, जिनकी संपत्ति में लगभग 16.5 बिलियन का इजाफा हुआ।

2. प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रम

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की। दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई।

27 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय स्वयं सेवक ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे किए, जिसे बड़े स्तर पर मनाया गया।

3. रक्षा और सुरक्षा

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया, जिसके तहत सीमा पार आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की गई।

रक्षा मंत्रालय ने करीब 79,000 करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी दी, जिसमें अमेरिकी MQ-9B ड्रोन और आधुनिक मिसाइल प्रणालियाँ शामिल हैं।

4. खेल और संस्कृति

भारतीय महिला टीम ने अपना पहला ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा।

13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें करोड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

अयोध्या में राम मंदिर पर औपचारिक ध्वजारोहण और विशेष धार्मिक अनुष्ठान चर्चा में रहे।

5. विज्ञान और पर्यावरण

साल के अंत तक दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में बना रहा, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ीं।

भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता 217 GW तक पहुँच गई, जो स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम है।

6. अंतरराष्ट्रीय और अन्य

दक्षिण अफ्रीका में हुई G20 समिट में भारत ने ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज को मजबूती से रखा।

जून 2025 में अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जो इस साल की सबसे दुखद घटनाओं में से एक थी।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News