UK Cyber Newsउत्तराखंडउत्तराखंड पुलिसउत्तराखण्ड क्रांति दलदेहरादून

पुलिस 4600 ग्रेड पे मामला: 15 दिन में समाधान नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

UKD ने SSP को घेरा

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के जवानों की लंबे समय से लंबित 4600 ग्रेड पे की मांग एक बार फिर गरमा गई है। शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय देहरादून पहुँचकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला।

हाइकोर्ट के फैसले के 6 महीने बाद भी सन्नाटा

​यूकेडी के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लुसुन टोडरिया ने तीखे स्वर में कहा कि पुलिसकर्मियों के हक की यह लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है। उन्होंने याद दिलाया कि माननीय हाई कोर्ट द्वारा पुलिस ग्रेड पे के पक्ष में फैसला दिए हुए 6 महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन सरकार और विभाग अभी भी इस पर कुंडली मारकर बैठी है। टोडरिया ने कहा, “2001 की भर्ती वाले 99% पुलिसकर्मी उत्तराखंड के मूल निवासी हैं, जिनके अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

UK Cyber News की मुहिम का असर

​गौरतलब है कि पुलिसकर्मियों की इस जायज मांग और 4600 ग्रेड पे के तकनीकी पहलुओं पर UK Cyber News ने ही सबसे पहले प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। हमारे पोर्टल द्वारा लगातार इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद ही अन्य संगठनों ने भी इसे संज्ञान में लिया। आज यह एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है।

15 दिन का अल्टीमेटम

​प्रतिनिधिमंडल ने SSP महोदय के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी है कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर ग्रेड पे को लेकर कोई ठोस आदेश जारी नहीं होता है, तो उत्तराखंड क्रांति दल और तमाम सहयोगी संगठन सड़कों पर उतरकर एक बड़ा और उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल:

एसएसपी कार्यालय पहुँचने वाले प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता संदीप चमोली, राष्ट्रीय रीजनल पार्टी की अध्यक्ष सुलोचना इस्टवाल, पहाड़ स्वाभिमान सेना के अध्यक्ष पंकज उनियाल, मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राकेश नेगी और स्वाभिमान मोर्चा से अनिल डोभाल समेत कई संगठनों के पदाधिकारी मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News