UK Cyber Newsउत्तराखंड पुलिसउत्तराखण्डचारधामडिजिटल जर्नलिज्मदेहरादूनसाइबर क्राइम न्यूज़सोशल मीडिया

फर्जी हेली टिकट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का डिजिटल प्रहार

केदारनाथ यात्रा 2026

रुद्रप्रयाग:

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा को सुरक्षित और साइबर अपराध मुक्त बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक सुश्री निहारिका तोमर के कुशल नेतृत्व में गठित साइबर कॉम्बैट फोर्स ने उन साइबर ठगों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है, जो श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर अपना शिकार बना रहे थे।

साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई: नेटवर्क को किया ध्वस्त

श्रद्धालुओं को ठगने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे फर्जी सोशल मीडिया पेजों और वेबसाइटों पर पुलिस ने कड़ी नजर रखी है। अब तक की कार्रवाई में:

  • 347 फर्जी फेसबुक पेज किए गए बंद।
  • 19 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट पर की गई कार्रवाई।
  • 30 संदिग्ध वेबसाइटों को कराया गया ब्लॉक।
  • 189 मोबाइल नंबरों और व्हाट्सएप अकाउंट्स पर डिजिटल स्ट्राइक।

118 बैंक खातों को किया होल्ड

पुलिस को केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर ठगी की अब तक 48 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ठगों द्वारा संचालित 118 बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया है, ताकि ठगी गई राशि को आगे जाने से रोका जा सके। इस मामले में पुलिस ने कोतावाली गुप्तकाशी और सोनप्रयाग में 3 मुख्य मुकदमे दर्ज किए हैं और 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस की अपील: केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही करें बुकिंग

पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने श्रद्धालुओं को चेतावनी दी है कि वे किसी भी लुभावने ऑफर, अनजान सोशल मीडिया विज्ञापनों या व्हाट्सएप पर मिलने वाले लिंक्स के झांसे में न आएं।

  • ​हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही करें।
  • ​किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

​रुद्रप्रयाग पुलिस की यह पहल निश्चित रूप से यात्रा को ‘साइबर सेफ’ बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। पुलिस की मुस्तैदी का ही परिणाम है कि अब तक ठगी के शिकार हुए लोगों के 1,12,968 रुपये वापस कराए जा चुके हैं।

डिस्क्लेमर (Disclaimer):
​इस समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी और तथ्य रुद्रप्रयाग पुलिस के आधिकारिक फेसबुक (Facebook) पेज से लिए गए हैं। हमारा उद्देश्य श्रद्धालुओं को साइबर ठगों के प्रति जागरूक करना और केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के प्रयासों को साझा करना है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रकार की बुकिंग केवल आधिकारिक स्रोतों (IRCTC) के माध्यम से ही करें। हम किसी भी वित्तीय लेन-देन या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले आधिकारिक सरकारी वेबसाइटों की पुष्टि करने का आग्रह करते हैं।
UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News